तुम ही हो Aashiqui 2 (OST) (आशिकी 2)

 


तुम ही हो

Aashiqui 2 (OST) (आशिकी 2)

हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते
तेरे बिना क्या वजूद मेरा?
हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते
तेरे बिना क्या वजूद मेरा?
 
तुझ से जुदा अगर हो जाएंगे
तो ख़ुद से ही हो जायेंगे जुदा
 
क्यूंकि तुम ही हो, अब तुम ही हो
ज़िंदगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिक़ी अब तुम ही हो
 
तेरा मेरा रिश्ता है कैसा?
इक पल दूर गवरा नहीं
तेरे लिए हर रोज़ हैं जीते
तुझको दिया मेरा वक़्त सभी
 
कोई लम्हा मेरा ना हो तेरे बिना
हर साँस पे नाम तेरा
 
क्यूंकि तुम ही हो, अब तुम ही हो
ज़िंदगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिक़ी अब तुम ही हो
 
(तुम ही हो)
(तुम ही हो)
 
तेरे लिये ही जिया मैं
ख़ुद को जो यूँ दे दिया है
तेरी वफ़ा ने मुझको सँभाला
सारे ग़मों को दिल से निकाला
 
तेरे साथ मेरा है नसीब जुड़ा
तुझे पा के अधूरा ना रहा
 
क्यूंकि तुम ही हो, अब तुम ही हो
ज़िंदगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिक़ी अब तुम ही हो
 
क्यूंकि तुम ही हो, अब तुम ही हो
ज़िंदगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिक़ी अब तुम ही हो
 

Comments